March 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास १६ मार्च २६ *   तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।

____________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा खाना बनाने के लिए Boiler Furnace System का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रणाली में लकड़ी, प्रोसेस्ड धान का पुआल (Paddy Stubble) आदि को फर्नेस चेंबर में जलाकर भाप (Steam) एवं फ्लेम (Flame) उत्पन्न किया जाता है, जिसके माध्यम से भोजन तैयार किया जाता है।
प्रतिष्ठान संचालक द्वारा बताया गया कि वे विगत लगभग 5 वर्षों से इस प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। इस पूरे सिस्टम को स्थापित करने में लगभग 16 लाख रुपये की लागत आई है।यह आवश्यक नहीं है कि इसे बड़े स्तर पर ही स्थापित किया जाए — रेस्टोरेंट संचालक अपने बजट एवं ग्राहकों की संख्या (Customer Traffic) के अनुसार छोटे स्तर पर भी इस प्रकार की व्यवस्था विकसित कर सकते हैं।
यह व्यवस्था सुरक्षित, प्रभावी एवं पर्यावरण के अनुकूल प्रतीत हुई तथा एलपीजी पर निर्भरता कम करने का एक अच्छा उदाहरण है।
अन्य होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की जाती है कि वे भी अपने प्रतिष्ठानों में Boiler Furnace System जैसे वैकल्पिक एवं अन्य सुरक्षित तकनीकों के उपयोग पर विचार करें।
सभी प्रतिष्ठानों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण एवं उपयोग से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Taza Khabar