April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*

________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

लखीसराय में आयोजित महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता में रोहतास टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही मैच मे सारण को 3-2 हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
रोहतास की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाए और महत्वपूर्ण मौके का फायदा उठाते हुए जीत हासिल की। टीम की इस जीत से जिले में खुशी की लहर है।
इस प्रतियोगिता में रोहतास टीम को संत के सचिव नौशाद आलम एवं अध्यक्ष एसपी वर्मा के नेतृत्व में भेजा गया है।
अब रोहतास की नजर क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर है जहां टीम से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Taza Khabar