April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*

रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*

रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*
________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम
सभी के लिए सुलभ एवं आधुनिक रेल यात्रा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को मिला बल

दिनांक: 01.04.2026, बुधवार

वित्तीय वर्ष 2025–26 पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के इतिहास में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ रेल सेवाओं के व्यापक विस्तार का एक महत्वपूर्ण चरण रहा। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की इस अवधि के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं का बड़े पैमाने पर शुभारंभ हुआ और वर्ष के अंत तक कुल 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें डीडीयू मंडल क्षेत्र से होकर संचालित होने लगीं। इससे मंडल क्षेत्र के यात्रियों को देश के सुदूर महानगरों तक किफायती, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवा का सीधा लाभ मिल रहा है।
इन ट्रेनों के संचालन से पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड एवं गया जंक्शन जैसे डीडीयू मंडल के प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ इनके आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। इस दौरान पटना की ओर से आने वाली 6 तथा गया की ओर से आने वाली 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलाकर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर कुल 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम एवं भभुआ रोड स्टेशनों पर भी तीन-तीन तथा अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ता मिली है।
मंडल क्षेत्र से होकर संचालित होने वाली ये 9 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें निम्नवत हैं—
● 11015/11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस
( मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 22361/22362 राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 13697/13698 गया–दिल्ली जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 16601/16602 इरोड–जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 15293/15294 मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली (हैदराबाद) अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 13435/13436 मालदा टाउन–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 13065/13066 हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 22587/22588 सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)
● 11031/11032 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
(मंडल में ठहराव- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन)

इन ट्रेनों के परिचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के बीच आवागमन और अधिक सुलभ हुआ है। साथ ही, इन ट्रेनों के माध्यम से पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी क्षेत्र के बीच व्यापक रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है, जिससे डीडीयू मंडल क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल द्वारा विकसित आधुनिक गैर-वातानुकूलित ट्रेन सेवा है, जिसमें सामान्य (अनारक्षित) एवं शयनयान श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों में उच्च क्षमता वाले एलएचबी कोच, उन्नत सस्पेंशन प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, बेहतर वेंटिलेशन एवं आधुनिक यात्री अनुकूल डिजाइन उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन ट्रेनों में सीसीटीवी निगरानी, फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम, उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम तथा इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, पूर्णतः सील्ड गैंगवे, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं एवं पुश-पुल तकनीक (दोनों सिरों पर इंजन) के माध्यम से बेहतर गति, सुरक्षा एवं परिचालन दक्षता सुनिश्चित की गई है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम यात्रियों को किफायती एवं आधुनिक रेल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंडल प्रशासन भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं नई सेवाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Taza Khabar