रोहताश 4 फरवरी 26 * पत्नी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर कचरे में फेंका*
पत्नी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर कचरे में फेंका, पति गिरफ्तार*
*डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक✍🏻*
रोहतास जिले के डेहरी नगर थानाक्षेत्र में रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डिहरी SDPO-1 अतुलेश झा ने बताया की इस हत्याकांड में मृतका के पति को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 1 फरवरी 2026 की है जब रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैग खोलने पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें डेहरी नगर थाना डीआईयू टीम और एफएसएल की टीम को भी शामिल किया गया
जांच के दौरान पुलिस ने शव की पहचान मैरुन खातून उर्फ मैरुन निशा के रूप में की। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति क्यायमुद्दीन शेख मंसूरी उर्फ अहमद को कैमूर जिले से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने 30 जनवरी की रात घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में छिपाकर रखा और बाद में 1 फरवरी को ट्रॉली बैग में भरकर डेहरी रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पीछे फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को एफएसएल जांच के लिए पटना भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

More Stories
कानपुर नगर, दिनांक 09 फरवरी, 2026 (सू0/वि0)हृदयपुर जाने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग सम्भुआ ओवरब्रिज के बगल से धीरपुर होते हुये उपलब्ध है।
कानपुर नगर, दिनांक 09 फरवरी, 2026 (सू0/वि0)*वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था गेट नं0 82-सी तथा 85-सी से रहेगी।
पूर्णिया बिहार9 फरवरी 26*जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने सुनी लोगों की फरियाद , दिए आवश्यक निर्देश*