रीवा14अक्टूबर25*पंचायत सचिव की अश्लील हरकत महिला रोजगार सहायक से सरेराह की छेड़छाड़, मामला दर्ज*
आरती कपूर की खास खबर न्यूज यूपीआजतक
रीवा। जिले के नंदना पंचायत सचिव पर महिला रोजगार सहायक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिला सीईओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो कार्यालय से शाम को सचिव के साथ मोटरसाइकिल से रीवा आ रही थीं, तभी रास्ते में सचिव ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
*पहले भी कर चुका है शारीरिक छेड़छाड़-:*
महिला ने यह भी बताया कि आरोपी सचिव पहले भी कई बार उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला रोजगार सहायक अपने सहायक सचिव संघ के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और जिला सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की।
*पुलिस ने मामले की जांच शुरू की-:*
जिला सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जनपद सीईओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस तरह की गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिलहाल पुलिस और पंचायत विभाग दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है। वहीं, रीवा महिला थाना प्रभारी कल्याणी पाल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे
वाराणसी१० फरवरी २६ * महानिर्वाण दिवस व अभिषेक दिवस पर अघोरपीठ में लगा भक्तों का तांता
नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..