पटना बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुण्यतिथि पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि*
पटना बिहार 30 जनवरी 24* बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया और मौन श्रद्धांजलि दी। पटना के गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर उन्होंने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आज एक विचार बन गए हैं। आज युवाओं को गांधीजी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।
More Stories
पूर्णिया9अगस्त25*आदिवासी भाई बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की बहुत बधाई ।*
पूर्णिया बिहार9अगस्त25* अवैध देह व्यापार कराने वाले 5 महिला सहित कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार ,
रोहतास9अगस्त25*थानाध्यक्ष को धमकाने वाला नकली IPS गिरफ्तार; फर्जी NSG कमांडो भी गिरफ्तार*