रायबरेली24अगस्त23*गेगासो मलकेगांव संपर्क मार्ग में सीसी रोड का कार्य अधूरा राहगीर गिरकर हो रहे लहू लुहान*
रायबरेली से राजपाल सिंह की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
*गेगासों से मलके गांव जाने वाली सड़क का कार्य पूरा न होने पर गजियापुर के ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
लालगंज रायबरेली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गेगासों से मलके गांव जाने वाले संपर्क मार्ग में गजियापुर गांव के पास बन रही सीसी रोड में चौड़ी लंबी नाली खोद कर डाल दी गई है जिससे राहगीरों को आने-जाने में खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई बार बाइक सवार निकालने के चक्कर में गिरकर लहु लोहान हो चुके हैं बरसात का पानी भर जाने से खेलते खेलते कई बार बच्चे उसे गड्ढे में जा गिरे जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि निर्माण कार्य अभिलंब पूरा करा दिया जाए जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को समस्याओं से मुक्ति मिल सके ग्रामीणों ने अभी बताया कि कार्य करवा रहे सुपरवाइजर से देर से कार्य पूरा होने का कारण पूछा जाता है तो अभद्रता से बात करते हैं इस रोड का कार्य तिवारी कंस्ट्रक्शन कंपनी गोरखपुर के पास है।
*रिर्पोट राजपाल सिंह ब्यूरो चीफ यूपी आजतक*

More Stories
अयोध्या 13 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अप्रैल 26 *क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा पुलिस बल के साथ शेरगढ़ में पैदल गश्त *