March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली20फरवरी*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मीकांत के समर्थन में की जनसभा

रायबरेली20फरवरी*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मीकांत के समर्थन में की जनसभा

रायबरेली20फरवरी*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मीकांत के समर्थन में की जनसभा

महराजगंज रायबरेली
भाजपा गठबंधन के अपना दल प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महराजगंज के बबुरिहा मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीकांत रावत को भारी बहुमत से जिताकर विधायक बनाने की अपील की । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आपने पिछले चुनाव में भाजपा को जिताया था जिसका लाभ आपको अनेको योजनाओ के रूप में मिला, आपको भयमुक्त समाज मिला । पिछले 5 सालों में विकास हुआ है और हम सब को भाजपा व अपना दल के गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत को वोट देकर के इस विकास को आगे बढ़ाना है। गरीबों, किसानों और माताओं बहनों का हक खा जाने वाली कांग्रेस पार्टी को भी सबक सिखाना है। कांग्रेस के लोग नौ जवानो को नौकरी देने का लालच देते हैं लेकिन नौकरी नहीं दे पाते हैं। सपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा की सरकार जब आती है तो अवैध कब्ज़ा, गुंडागर्दी व जमकर भ्र्ष्टाचार का बोलबाला होता है। लेकिन जब भाजपा की सरकार आई तो उस पर बुलडोजर चलाने का भी काम हुआ। 2014 से 2017 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी हम लोग बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन अखिलेश यादव के कारण नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि रायबरेली जिले में एक समय था कि सांसद से लेकर सारी की सारी कुर्सियां कांग्रेस के पास होती थी। 2017 में उनकी सरकार आने के बाद ही रायबरेली जिले का विकास हुआ है। इस मौके पर एम एल सी दिनेश प्रताप सिंह , राजा राकेश प्रताप सिंह ,अपना दल के राष्ट्रीय सचिव तेज बली सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल प्रमोद पटेल जिला अध्यक्ष पवन वर्मा, मान सिंह पटेल, विनय वर्मा अंकित वर्मा के अलावा भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी , सरोज गौतम , कुंवर हनुमंत सिंह , पूर्व विधायक राजाराम त्यागी , जन्मेजय सिंह , डब्बू सिंह , राजकुमार सिंह मोंगा , जिलापंचायत सदस्य विक्रांत अकेला , भूपेश मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह , विद्यासागर अवस्थी , धनजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Taza Khabar