रायबरेली18जनवरी2023*16 तारीख से लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे बरामद होने से फैल सनसनी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गोलहा मजरे थुलवासां गांव में विगत 16 तारीख से लापता हुए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की गुमशुदगी के संबंध में आज ही सुबह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक फालिस का मरीज था। लगता है कि, शौंच के लिए गया और तालाब के किनारे गिर गया, फिर उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि, गांव निवासी सुखई (80) पुत्र रामचरन विगत 16 तारीख को घर से सुबह बगैर बताए निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी छानबीन शुरू कर रखी थी, लेकिन जब उसका अब तक कोई अता पता नहीं चला तो उसके बेटे अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को दर्ज कराई थी।
उधर दोपहर बाद गांव में जानवर चराने गए लोगों ने तालाब के किनारे एक शव देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुखई के रूप में हुई, तो गांव वालों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना पर महराजगंज से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मयफोर्स भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल ने बताया कि, मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों के मुताबिक वह फालिस का मरीज था। आशंका जताई जा रही है कि, शौच के लिए वह तालाब के किनारे गया होगा और गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही निष्कर्ष का पता चल सकेगा।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*