रायबरेली07जनवरी25*असनी गांव में विशाल कंबल वितरण का किया गया आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों दलितों और लाचारों के हर संभव सहयोग में हमेशा कांग्रेस पार्टी अग्रणी रहती है, तथा समय-समय पर लोगों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरण का भी आयोजन करती है। आज लोगों को ठंड से राहत दिलाते हुए विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह उद्गार आज महराजगंज विकासखंड के असनी गांव में आयोजित विशाल कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर व लद्दाख के प्रभारी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज यादव उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
बताते चले की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनवरी माह के दिन मंगलवार को महराजगंज विकासखंड के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के असनी गांव स्थित आवास पर आज विकासखंड के 108 बूथों के लगभग 400 गरीब बेसहारा व निराश्रित लोगों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई गई ,तो वहीं कार्यक्रम में पधारे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लद्दाख प्रभारी मनोज यादव ने उपस्थित माताओं बहनों व बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल से लेकर से अब तक पार्टी द्वारा हर वर्ष गरीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरण का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके तहत आज यह कार्यक्रम किया गया है औरकांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर लोगों के लिए अनेक प्रकार की सुविधा दी जाती रही है और दी जाती रहेंगी वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने आए हुए कांग्रेस के पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा कंबल देकर ठंड से राहत दिलाने का कार्य किया। इस मौके पर बछरावां कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा, अखिलेश शुक्ला भारत मिश्रा सच्चिदानंद त्रिपाठी, राजकरन सिंह, रामचंद्र सिंह, दिनेश शुक्ला हौसिला प्रसाद तिवारी, दिनेश यादव सहित संगठन के अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 15 मार्च 26*युपुआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नैनीताल15 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली पर महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट किया
लखनऊ 15 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….