रायबरेली04नवम्बर24*उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
महराजगंज/रायबरेली। शासन के मनसा के अनुरूप तहसीलों में संपन्न हो रहे संपूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज से चलकर आने वाले वादकारियों की शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें अन्यथा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे। यह उदगार आज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नवागत उपजिलाधिकारी सचिन यादव उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। बताते चले कि, तहसील सभागार में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायती पत्र आए जिसमें चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। तो वही राजस्व के दस पुलिस के चार विकास के तीन अन्य चार शिकायती पत्र आए। सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त आदेश। इस मौके पर तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित अनेक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत