रायबरेली02अगस्त*पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू को बनाया गया व्यापार प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक
महराजगंज/रायबरेली: वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा अवध क्षेत्र का व्यापार प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक मनोनीत किया गया है। श्री साहू के मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, और लोगों ने प्रभात साहू को बधाई देते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।
आपको बता दें कि, श्री साहू की गणना क्षेत्र के सबसे स्वच्छ और साफ-सुथरी छवि के नेताओं के रूप में की जाती है। जिनका अपना विस्तृत जनाधार भी है। इसके अलावा विगत तीन बार से लगातार उनकी पत्नी सरला साहू भारी बहुमत से महराजगंज नगर पंचायत की अध्यक्षा चुनी जाती हैं।
श्री साहू के मनोनयन पर राम नरेश रावत बछरावां विधायक, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, महिला जिला मंत्री सुधा अवस्थी, संगीता जायसवाल, युवा भाजपा नेता सुनील मौर्य, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, अग्रणी व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू के अलावा सभासदगणों विजय धीमान, श्याम लाल साहू, सतीश कुशमेष, विनीत वैश्य, रामखेलावन वैश्य, युवा नेता धर्मेंद्र वर्मा, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने खुशी जताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र आदि का धन्यवाद जताया है।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*