रायबरेली १९ जनबरी 25 *समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि आशू सिंह ने मऊ गांव में बांटे 500 कंबल
महराजगंज/रायबरेली: हांड़ कांपती ठंड में लोगों को राहत दिलाने हेतु क्षेत्र के मऊ गांव में समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष प्रताप उर्फ आशू सिंह ने लगभग 500 गरीबों को निशुल्क कंबल बांटे।
बताते चले कि, विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनवरी माह में मऊ गांव निवासी समाजसेवी व गरीबों के सुख दुख में हमेशा शरीक रहने वाले आशुतोष प्रताप सिंह उर्फ आशू सिंह ने क्षेत्र के महबूबगंज, जियापुर शिवगढ़, रानी का पूरवा, दुबे की बाजार मजरे मऊ गांव में लगभग 500 कंबल वितरित किए, तथा हर वर्ष हजारों कंबल वितरण का कार्यक्रम पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह व उनके छोटे भाई आशू सिंह द्वारा किया जाता रहा है। जिसके तहत कल दिन शनिवार से कंबल वितरण कार्यक्रम का आगाज कर दिया गया है। तथा गांव सहित क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को कंबल दिया जाएगा। इस मौके पर भेलई मौर्य, मोहम्मद महफूज, अशोक कोरी, राजू नाई, माता प्रसाद यादव, रतीपाल यादव, दीपू यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
प्रयागराज 20फ़रवरी 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर।
लखनऊ २० फरवरी २६ * बजट सत्र में कांग्रेस ने युवाओं की बेरोजगारी और रोजगार प्रशिक्षण में लापरवाही का मुद्दा उठाया….
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*