रायबरेली 18 जुलाई *छिनैती कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गोंदरिहा गांव के सामने शारदा नहर की पटरी पर सोमवार की सुबह दिनदहाड़े बदमाश ने एक महिला की “चोगली” छीनकर भागने लगा बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आगे ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़ लिया, और जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
, घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गोंदरिहा की है। छीटू लाल की पत्नी रजाना नहर की पटरी के रास्ते कहीं जा रही थी, इस दौरान पीछे से साइकिल पर आए युवक ने महिला को रोककर बातचीत की और धोखे से गले में एक हाथ लगा कर रजाना की नाक से सोने की चोंगली छीनकर भाग निकला। इसके बाद बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर बदमाश को पूरे अभिमान सिंह स्थित आशुतोष धाम मंदिर के पास दबोच लिया, और उसे जमकर पीटा।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बदमाश को हवाले कर दिए।
सीओ राम किशोर सिंह ने बताया कि, ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौजूद लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी को थाने ले आया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, पूछ ताछ मे आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम सलेमपुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली बताया है।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें