रायबरेली 10 अक्टूबर *महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में कराई गई केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं सीबीएसई बोर्ड की निबंध प्रतियोगिता,
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहयोग से कक्षा 10, 11 एवं 12 के बच्चों के बीच भ्रष्टाचार मुक्त भारत/विकसित भारत विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि, आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 के मनीष यादव प्रथम, विनय यादव द्वितीय, खुशी सिंह तृतीय तथा शिखा त्रिपाठी एवं शिखा जायसवाल का निबंध भी सराहनीय रहा। इसी प्रकार कक्षा 11 में दिव्यांशी रस्तोगी प्रथम, सपना सिंह द्वितीय, आयुष एवं कृर्ति मिश्रा तृतीय तथा सोनम, गरिमा शाइस्ता, दीपिका, कीर्ति सिंह, सौम्या, काजल का निबंध सराहनीय रहा।
इसी क्रम में कक्षा 12 में महक सिंह प्रथम, पलक तथा अमन दुतीय, शिखा तृतीय एवं सरोज का निबंध सराहनीय रहा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, बच्चों के कंधो पर नए भारत का निर्माण होना है। जिसके लिए बच्चों की राय “भारत से भ्रष्टाचार” को सभी स्थानों से हटाने हेतु मांगी गई है, बच्चों ने बहुत ही सारगर्भित तरीके से सुझाए। जिसे केंद्र को भेजा गया है। श्री वाजपेई ने बताया कि, सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता का कुशल संचालन हिंदी प्रवक्ता नीरू बाजपेई ने किया।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान