राजगढ़6अक्टूबर*जिले में कुल 5 प्रकरण में 6 आरोपियों को मोके पर हिरासत में लेकर 80 लीटर अवैध जहरीली मदिरा जप्त कर प्रकरण दर्ज किए गए*।
*थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम ने बिना नंबर की मोटर साइकिल व 60 लीटर हाथ भट्टी की देशी शराब कुल कीमती 52000 रुपये का मशरुका किया जप्त।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम ने आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.10.21 को अवैध शराब जप्त की है।
थाना प्रभारी खिलचीपुर गोपाल निगवाल एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.10.21 को मांडाखेड़ा जोड़ पर अवैध रूप से शराब ले जा रहे आरोपी केलकर सिंह खिंची उम्र 30 साल निवासी बड़ा गाँव चितवलिया व प्रेमसिंह उम्र 35 निवासी धुँआखेड़ी को मौके पर गिरफ्तार कर कब्जे से दो सफेद रंग की 40-40 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की केनों मे भरी 30-30लीटर कुल 60लीटर कच्ची शराब एवं मोटर साईकिल कुल कीमती 52000 रूपए आंकी गई है। आरोपी से उक्त शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया उक्त आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 444/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी गोपाल निगवाल, सउनि कैलाश दाँगी , प्र आर मोइनुद्दीन, आर.धर्मेंद्र जायसवाल, आर. दुष्यंत, आर .विकास राजपूत एवं आर. भेरूसिंह का सराहनीय योगदान रहा।
इसी प्रकार थाना सुठालिया में अमरलाल लोधी निवासी टोडी, थाना करनवास से धारासिंह जाटव निवासी राजपुरा, मलावर विरमसिंह सोंधिया निवासी भंवास, थाना पचोर से धर्मेंद्र सिंह राजपूत निवासी हालुहेड़ी सहित कुल 5 प्रकरण में 6 आरोपी हिरासत में लेकर 80 लीटर अवैध जहरीली मदिरा जप्त कर प्रकरण दर्ज किए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना १० फ़रवरी २६ * सतना में दर्दनाक सड़क हादसा, भैंसों से लदे कंटेनर और तेज रफ्तार ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत
सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी
नई दिल्ली 10 फरवरी 2026 मंगलवार*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल