गुना म0प्र014मई*काले हिरण के शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना,,
गुना जिला क्षेत्र थाना आरोन का मामला शिवराज ने बुलाई हाई लेवल की मीटिंग।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
*शिवराज सिंह चौहान का* *बयान,,,* गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी।
अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जांच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।
इस घटना में शहादत देने वाले हमारे पुलिस के साथी राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव, सिपाही संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जायेगी।
इन्होंने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने आपको न्योछावर किया है।
पुलिस के साथी राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव, संतराम को शहीद का दर्जा देकर इनके परिवार को एक-एक करोड़ रुपये सम्मान निधि दी जायेगी।
परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जायेगा। पूरे सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार होगा।
घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब करने पर मैंने ग्वालियर के आईजी को तत्काल हटाने का फैसला लिया है।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा