राजगढ़ 28 अप्रैल* महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी
संवाददाता – राजगढ़ से ठाकुर हरपाल सिंह परमार की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
राजगढ़ 28 अप्रैल* महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में मिली सफलता। महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये जिले में चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत जिला पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में थाना ब्यावरा देहात पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया दिनांक 26.04.23 को फरियादिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि आज से करीब दो साल से
जूना ब्यावरा का रहने वाला आरोपी मनीष मुझ से शादी की बात बोल कर मेरे साथ गलत काम किया जब मेने शादी की बात बोली तो जान से मारने की धमकी दी
जो फरियादिय की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 134/23 धारा 376, 376 (2,) एन, 450, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पीड़िता के धारा 164 जा, फो के कथन माननीय न्यायालय के समक्ष कराए गए, पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर तलाश की गई जो आरोपी मनीष शाक्य को उम्र 33 साल निवासी जूना ब्यावरा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर दिनांक 26.04.23 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।
कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर,थाना प्रभारी ब्यावरा देहात उनि. रामकुमार रघुवंशी, उनि कोमल वर्मा गुप्ता, आरक्षक हेमंत , आरक्षक चेतन, आर गौरव की विशेष भूमिका रही। ।

More Stories
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा21फरवरी26* आगामी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के सम्बन्ध में एसएसपी ने जनता को दिया संदेश