February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुरादाबाद06सितम्बर23*पूर्व मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल*

मुरादाबाद06सितम्बर23*पूर्व मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल*

मुरादाबाद06सितम्बर23*पूर्व मंत्री के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल*

*मुरादाबाद:* पूर्व मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

गौरतलब है कई माह पहले पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन के चिकित्सक बेटे *नईम अकबर ने पड़ोस के गांव की युवती पर हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। युवती पर 15 लाख रुपये मांगने का भी आरोप था।* बताया था कि इस दौरान युवती उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर घूमने भी गई थी और कुछ अश्लील वीडियो और फोटो उसने बना लिए थे। इसके बदले वह काफी समय से उसको ब्लैकमेल कर रही थी और लगातार वह उसको पैसे देता चला रहा था।

*पूर्व मंत्री अकबर हुसैन के बेटे डॉक्टर नईम ने युवती के खिलाफ कुंदरकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती ने भी मंत्री के पुत्र पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मगर जांच में सच सामने आ गया।*

Taza Khabar