मुरादाबाद03जनवरी25*जल निगम मे तैनात संविदा कर्मी अंकित ने सुसाइड कर लिया।
UP के मुरादाबाद में जल निगम मे तैनात संविदा कर्मी अंकित ने सुसाइड कर लिया। फंदे पर लटकने से पहले उसने अपनी बहन को फोन किया। कहा- बहन…मैं बहुत परेशान हूं, मरने जा रहा हूं। युवक की मां उस समय ऑफिस में थीं। बहन शिल्पी ने फोन कर मां से कहा कि तुरंत घर पहुंचो, अंकित ने कुछ कर लिया है। मां ने पुलिस को फोन किया और घर पहुंचीं। तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। फिर लाश मिली।
सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा कि….
“मैं जो कर रहा हूं, अपने मन से कर रहा हूं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे जाने के बाद मेरे जितने भी रुपये हैं, वह मेरी मां को दे दिए जाएं। मैं चाहता हूं कि मेरा परिवार हमेशा खुश रहे। भैया मम्मी का हमेशा ध्यान रखना। मैं साथ नहीं दे पाऊंगा। उसके लिए सभी से माफी मांगता हू। हो सके तो मेरा अंतिम संस्कार अयोध्या में ही करना। मैं वहीं रहना चाहता हूं। अगर अगला जन्म मिले तो मुझे मेरी मां ही मिलें। मेरी मां बहुत प्यारी हैं। सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा कि मैं कानून के रखवालों से कहना चाहता हूं कि लड़कों को समझो, हर लड़का गलत नहीं होता है। अंत में लिखा… मैं जहां भी रहूं, तुम्हारे साथ रहूं।”

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26*अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी मथुरा के द्वारा किया गया*
मथुरा 15 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
kaushambi 15 march 26*अधेड़ ने फाँसी लगा कर किया आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम