मुम्बई15अक्टूबर24*🅰️महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी तारीखों का ऐलान*
*यूपी के 9 विधानसभा सीटों पर होगा 13 नवंबर को इलेक्शन, मिल्कीपुर में चुनाव टला*
20 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव को एक चरण और झारखंड विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर को संपन्न कराई जाएगी। वहीं महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
वायनाड में इस दिन होगा चुनाव
निर्वाचन आयोग के चीफ राजीव कुमार ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर और झारखंड में 2.6 करोड़ वोटर हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें वायनाड और रायबरेली सीट पर चुनाव जीता था। लेकिन चुनाव नतीजे के बाद उन्होंने वाडनाड सीट को छोड़ दिया था।
यूपी में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की प्रक्रिया 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें यूपी के 9 सीटों पर उपचुनाव होना है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर अभी चुनाव टल गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर महीने में खत्म होने वाले हैं। वर्तमान में राज्य में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली NDA की सरकार है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी महीने की शुरूआत में खत्म हो जाएगा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार है।
More Stories
नई दिल्ली14अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 14 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें-
नई दिल्ली14अगस्त25*कार्यालय एवं कारखाना जाने – आने के दौरान हुए कर्मचारियों/ अधिकारियों के सड़क हादसे को ऑन ड्यूटी माना जायेगा -सुप्रीम कोर्ट
रोहतास14अगस्त25*जमीन सर्वे के एवज में 50, हजार रूपए घुश लेते पकड़े गए दो सर्व अमीन*