मुजफ्फरनगर26 मार्च 26*पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मुजफ्फरनगर *अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुठभेड़ कर गैंगस्टर एक्ट में वांछित इन्तजार उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया।
चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी खतौली भेजा गया है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,