मुजफ्फरनगर 15 मार्च 26*चोरी के खुलासे की मांग को लेकर खतौली कोतवाल से मिला गुर्जर सद्भावना सभा का प्रतिनिधिमंडल 🤝🚔
खतौली की आवास विकास कॉलोनी में पिछले दिनों मास्टर कुलदीप जी के यहाँ हुई चोरी की घटना के विरोध में आज गुर्जर सद्भावना सभा का एक प्रतिनिधिमंडल खतौली कोतवाल दिनेश सिंह बघेल जी से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल महोदय से घटना पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। कोतवाल साहब ने आश्वस्त किया है कि पुलिस टीम तेजी से काम कर रही है और बहुत जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर जी, पुष्पेंद्र कुमार जी, ओमपाल चौहान जी, वेदपाल सिंह गुर्जर जी, कुंवर मनोज चौधरी जी, दिगंबर सिंह जी, अनुज विधूड़ी एवं मास्टर कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*