November 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर:29 सितम्बर 25 *स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन*

मिर्जापुर:29 सितम्बर 25 *स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक

मिर्जापुर:29 सितम्बर 25 *स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन*

फर्स्टक्राई इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल, मिर्जापुर ने कल एक भव्य “डांडिया नाइट” का आयोजन किया, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी संस्कृति के साथ-साथ नारी शक्ति और नारी सम्मान से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों और अध्यापिकाओं द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति की गई, जिसका विषय “कालरात्रि और रक्तबीज” के बीच हुए युद्ध और उसका परिणाम था। यह नाटक न केवल मनोरंजन का साधन था, बल्कि इससे बच्चों को नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक महत्व की समझ भी मिली।

फर्स्टक्राई इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि हमारा प्रयास रहा है कि हम बच्चों को सांसारिक ज्ञान भी दें। हम बच्चों को नेतिक मूल्यों में भी प्रगत करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि एक अच्छे भारत का निर्माण तभी हो सकता है जब हमारे अंदर संवेदना और सहानुभूति होगी।

इसी उम्मीद के साथ डांडिया नाइट का समापन हुआ कि हम इन नन्हे-मुन्ने बच्चों के मन में सद्भावना, सद्गुरु और सदाचार के बीज बो पाएं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Taza Khabar