March 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर:27 फरवरी 25 *महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो निर्धन जोड़ो का विवाह कराया*

मिर्जापुर:27 फरवरी 25 *महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो निर्धन जोड़ो का विवाह कराया*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर:27 फरवरी 25 *महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो निर्धन जोड़ो का विवाह कराया*

प्यारे लाल के पोखरा चंदईपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ भव्य श्रृंगार व भंडारा का आयोजन

मीरजापुर। स्थानीय सिटी ब्लॉक स्थित चंदईपुर ग्राम में प्यारेलाल के पोखरा पर स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार व भंडरा का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक व कार्यक्रम आयोजक एड० दिलीप कुमार सिंह गहरवार एवं प्रदीप सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो निर्धन जोड़ो का विवाह कराया गया। विवाह में लड़कियों के लिए दान के रूप में पायल, बिछिया, चांदी की चैन, सोने की नाक की कील, हाथ की अंगूठी, कान के लिए बाला, रजाई, गद्दा, तकिया, बर्तन, पंखा और आए हुए अतिथियों द्वारा साड़ी कपड़ा बर्तन पैसा देकर के लड़की का पांव पूजा गया। सभी बाराती नाचते गाते मंदिर पर पहुंचे। वहां लोगों ने बाराती पक्ष का स्वागत किया। मंगल गीत के बीच गरीब बच्चियों का शादी समारोह संपन्न हुआ। आयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि यह प्रेरणा हमारे पिता हाकिम सिंह से मिला और उन्ही के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम होते हैं। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉक्टर विश्राम यादव रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में सुनील पांडे प्रिंस सिंह डॉक्टर सुनील सिंह डॉक्टर राहुल सिंह डॉक्टर प्रशांत सी बी जायसवाल डॉ अनिल सिंह चंदन यादव विजय प्रताप सिंह विनय सिंह मनीष गुप्ता मनोज श्रीवास्तव मनोज दमकल संजय गुप्ता जय प्रकाश सेठ प्रांजल सिंह रमाकांत सिंह प्रीतम सिंह मंगल सिंह महेंद्र सिंह अखिलेश सिंह राज सिंह रत्नेश सिंह संध्या गुप्ता गोपी सिंहजलधर सिंह रविंद्र सिंह चड्ढा बी सिंह इंद्रमणि गुप्ता विकास तिवारी संजय दुबे, सुजीत कुमार वर्मा , राजमणि दुबे आदि लोगों ने बरबधू को आशीर्वाद दिया।
विशेष सहयोग रमाकांत सिंह, प्रांजल अनुज सिंह विजय प्रताप सिंह, अतुल चौहान, पी0के0 सिंह, नीलम सिंह, रेखा सिंह, नगीना सिंह, संध्या गुप्ता दिव्या सिंह प्रीति सिंह आयुषी सिंह का रहा। आयोजन दिलीप सिंह गहरवार प्रदीप सिंह अखिलेश सिंह मंगल सिंह प्रीतम सिंह राज सिंह रत्नेश सिंह गहरवार रामकृपाल सिंह हार्दिक सिंह संस्कार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया, और हज़ारो की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। निर्धन कन्याओं का विवाह पंडित शिवनारायण तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ कराया। आयोजक दिलीप सिंह गरवार ने बताया कि समाज में हर जिम्मेदार नागरिक को एक या दो निर्धन कन्याओं के विवाह का बीड़ा उठाना चाहिए। जिससे दहेज रूपी दानव को खत्म होने में सहयोग मिलेगा।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.