मिर्ज़ापुर 6 मार्च 26*विकास खण्ड पहाड़ी में ग्राम चौपाल लगाया गया
यूपीआजतक मिर्ज़ापुर से – बसन्त कुमार गुप्ता
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा आज ग्राम पंचायत सरैया कमरघटा विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया। चौपाल के दौरान उपस्थित जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। विन्ध्य स्वच्छता मार्ट खोलने, केयर टेकर को समूह के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसका भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आर.आर.सी. सेंटर एवं ई-रिक्शा को नियमित रूप से संचालित नही हो रहा है जिसके लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कठोर चेतावनी एवं सचिव को प्रतिकूल प्रविष्ठी देने हेतु निर्देशित किया गया। ओ0एस0आर0 जनरेट करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी, सफाई कार्य की में लापरवाही हेतु सफाई कर्मचारी चेतावनी दिया गया। पंचायत सहायक का कार्य ठीक नहीं है जिसके लिए कठोर चेतावनी दिया है। सफाई कर्मचारी को ग्राम में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कार्य व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे एवं ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब