महोबा18अगस्त23*बहू ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया नगर गौरव।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
भोपाल में हुई एयर राइफल प्रतियोता में लगाया अचूक निशाना
फिल्म अभिनेता पदम सिंह की पत्नी ने निशाने बाजी में गाड़ा झंडा
फोटो,,,, गोल मेडलिस्ट कल्याणी सिंह
।महोबा। जिले के नगर खरेला की बहु और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पदम सिंह की पत्नी कल्याणी सिंह ने भोपाल में आयोजित निशानेबाजी में अभेद निशाना लगा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। मास्टर केटेगरी में गोल्डन मेडल लेकर क्वालीफाई करने वाली कल्याणी सिंह ने अब नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है। बहु के सफलता हासिल करने से नगर में खुशी का माहौल है।
नगर पंचायत खरेला के बुंदेलखंड में प्रसिद्ध आल्हा सम्राट नाना शिवराम सिंह के प्रपौत्र सिनेमा अभिनेता पदम सिंह के सफलता के सफर में उनकी पत्नी कल्याणी सिंह ने निशानेबाजी में गोल्ड मेडल हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन कर दिया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मी कल्याणी की बचपन गुजरा।सागर जिले की तहसील रेहली में रखकर शिक्षा लेकर पहले सागर जिले में और फिर बनारस में महिला कल्याण सहायक अधिकारी पद पर कार्यरत रही। वर्ष 2002 में अभिनेता पदम सिंह से शादी हो गई जिसे एक पुत्री शोर्या सिंह है। वर्ष 2016 से एयर सूटिंग में हाथ आजमाने वाली कल्याणी सिंह पति के साथ मुंबई रहकर महाराष्ट्र के वीर सावरकर क्लब से खेलती हैं। भोपाल के राइफल क्लब मैदान में चल रही निशानेबाजी प्रतियोगिता
16अगस्त को अंतिम दिन महाराष्ट्र टीम में शामिल कल्याणी सिंह ने 45से 60 वर्ग किलोग्राम मास्टर केटेगरी में 10मित्र रायफल सूटिंग में 585.4/600 स्कोर बनाने पर विजेता बनी उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। गोल्डन मेडल पाने वाली कल्याणी अब इस जीत के बाद दिल्ली में होने वाली एयर वेपन नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर प्रवेश कर गई।
सरकारी सेवा और ग्रहणी की जिम्मेदारी के बाद भी निशानेबाजी के हुनर को वर्ष 2016 से तरास कर पहले भी महराष्ट्र में ओपन निशाने बाजी में में गोल्ड मेडल का खिताब जीता था।
नगर के समाजसेवी नाना उत्तम सिंह की पुत्र वधू की इस सफलता से उत्साहित परिवार और पड़ोसीयो ने मिठाई बांटकर खुशी इजहार की। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह , काशी प्रसाद इंटर कालेज प्रधानाचार्य डॉ अशोककुमार सिंह , पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर , भाजपा जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, जिला मंत्री रोशन सिंह , नगर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निरुपमा तिवारी , चरखारी ब्लाक प्रमुख सीमा जयराम कुशवाहा ,समाजसेवी आशीष सिंह,बजरंग दल प्रखंड के शरद पचौरी, देवेंद्र सिंह ,श्याम सिंह, अनुज कुमार सिंह, अरविंद सिंह, समाजसेवी अजय कुमार विश्वकर्मा आदि लोगो ने पुत्रवधू की सफलता पर ससुर नाना उत्तम सिंह को बधाई दी।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़