April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ

महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ

महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ

भाजपाइयों के बीच चरखारी उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ,
चरखारी विधायक’ भाजपा जिलाध्यक्ष पालिका अध्यक्ष ने मनोनीत सदस्यों को दी बधाई

महोबा से अजय कुमार विश्वकर्मा कि खास खबर यूपीआजतक

महोबा/चरखारी । जिले की नगर पालिका परिषद चरखारी में 5 एवं नगर पंचायत खरेला में नोमीनेट 8 सदस्यों को उपजिलाधिकारी चरखारी ने शपथ दिलायी। इस मौके पर चरखारी विधायक डॉ. ब्रजभूषण राजपूत’ भाजपा जिलाध्यक्ष’ पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा’ नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह’ ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने सभी मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलायी। बताते चलें कि नगर पालिका परिषद चरखारी में भगवानदास रैकवार’ यशोदा कुशवाहा’ दीपक गुरूदेव’ उदयभान अहिरवार’ सम्पत सिंह मराठा तथा नगर पंचायत खरेला में मनोनीत सभासद शिवशंकर तिवारी, आर्यन सचान, प्रवेन्द्र रघुवंशी को अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चरखारी ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा मोहन कुशवाहा ने मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने नोमीनेट सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पालिका परिवार के सदस्यों के नाते पालिका को भरपूर सहयोग प्रदान करें। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा ने भी सभी नोमीनेट सदस्यों को बधाई दी। चरखारी विधायक डॉ. ब्रजभूषण राजपूत ने सभी नोमीनेट सभासदों का माल्यापर्ण करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चरखारी कस्बा एक नैसर्गिक सुन्दरता का शहर है और इसकी सुन्दरता को बरकार रखने के लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कस्बा के बीच में स्थित गोलाघाट तालाब पूरी तरह से कूड़ा धर बनकर रह गया है जिसकी सफाई आवश्यक है। उन्होंने मंच से ही घोषणा की वह आम नागरिकों’ व्यापार मण्डल के सहयोग से तालाब में श्रमदान करते हुए इसे साफ सुथरा करेंगे। उन्होंने ईओ चरखारी से कहा कि जो भी तालाब में गन्दगी फैलाने का काम कर रहे हैं उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावे। साथ ही कहा कि तालाबों से होने वाली आय का 60 प्रतिशत तालाबों की सुन्दरता पर व्यय किया जाए। चरखारी में शपथ ग्रहण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा’ अध्यक्ष भाजपा इंजी. अमित पटेरिया’ नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल आनन्द स्वरूप दमेले’ पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर’ विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत’ गुन्नी घोष’ रजनीश गुप्ता’ योगेश मिश्रा’ रविकान्त मिश्र’ नीरज गुप्ता’ अनिल सोनी’ वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां’ लिपिक संजीत कुमार’ राजेन्द्र दिहुलिया’ सौरभ सक्सेना’ तेज प्रताप सिंह’ प्रवीण रिछारिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नगर पंचायत खरेला में भी सरकार से मनोनीत सभासद शिवशंकर तिवारी, आर्यन सचान, प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी को उपजिलाधिकारी चरखारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उपस्थिति नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, पूर्व जिला मंत्री रोशन सिंह रमेश अधूराज, सुनील सिंह, जीतेन्द्र तिवारी, डा, वीरेंद्र मिश्रा, बरिष्ठलिपिक महेंद्र श्रीवास्तव सभी सभासद सहित करीब एक सैंकडा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Taza Khabar