महोबा 01जनवरी 26*उत्तर प्रदेश के महोबा से प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के महोबा से प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। उसका मामी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि भांजे के प्यार में पागल मामी ने पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने आरोपित भांजा और मामी को हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजा गया है। मां को भरोसे में लेकर बच्चों ने इस पूरे हत्याकांड के खुलासा में पुलिस की मदद की।
महोबा जिले के करबई थाना क्षेत्र से हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दरअसल, महिला अपने भांजे के साथ विवाह करना चाहती थी। इस प्रेम प्रसंग में पति बाधा बन रहा था, उसको रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आखिरकार, हत्या कर दी गई। करबई कस्बा के शास्त्री नगर निवासी 44 साल के श्याम सुंदर सैनी का शव 11 दिसंबर को पहाड़ में मिला था।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़