महेवा- इटावा,12फरवरी2026*मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी
इटावा *मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी तथा शासन द्वारा जारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में संबंधितों को निर्देश दिए । गुरुवार को सीडीओ रूटिंग निरीक्षण के तहत ब्लॉक पहुंचे खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले उपस्थित रजिस्टर को देखा और सख्त निर्देश दिए और कहा कि, बीडीओ से लेकर सभी स्टाफ के लोग एक ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगे । तथा इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका के हिसाब से एक-एक अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित जानी जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद मिले यहीं उन्होंने आंकिक शैलेंद्र सिंह स्थापना बाबू कुलदीप सिंह के पटल पर जाकर आवश्यक पत्रावलियां खंगाली जिनमें कोई भी खामी नजर नहीं आई इसी के साथ उन्होंने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि,किसी भी ग्राम प्रधान या सचिव तथा उसके संबंधी की किसी भी फर्म पर भुगतान नहीं किया जाएगा की यही निर्देश क्षेत्र पंचायत पर भी लागू होगा इसकेर अलावा उन्होंने पुर ब्लाक परिसर में घूमघूम कर बारीकी से निरीक्षण किया एडीओ समाज कल्याण अंकुर यादव के कक्ष में पहुंचे सभी पत्रावलियों को देखा और कहा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से सुनिश्चित किया जाए वहीं उन्होंने एडीओ पंचायत कक्ष में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज खंगाले एकाद जगह उन्हें कुछ त्रुटि दिखी इसको ठीक करने के निर्देश एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदोरिया को दिए तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई उन्हें बताया गया जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को लेकर तहसील द्वारा महीनों गुजर जाने के बाद भी पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होता है इससे उनके आवेदकों को भारी दुश्वारियां से गुजरना पड़ता है इस पर उन्होंने कहा कि , इन प्रमाण पत्रों के लिए वह अधिक सक्रिय हैं तथा तहसील प्रशासन से बात करके इसका निस्तारण किया जाएगा । इसी क्रम में उन्होंने राजकीय बीज भंडार तथा एडियो कृषि के कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला इस पर उनको बताया गया कि, विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा उन्होंने एनआरएलएम कक्ष का निरीक्षण किया स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली । तथा पचनद प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन दुकान का भी अवलोकन किया तथा इसे समय से पहले पूरा करने के निर्देश बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी को दिए सीडीओ ने 1 घंटे से अधिक समय तक पुरे ब्लाक परिसर में घूम घूम कर बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान एडीओ ग्राम विकास प्रवीण शाक्य, जेई शिवमंगल सिंह, सचिव अवधेश गौतम, लिपिक सुरजीत सिंह, बीनू शुक्ला, राजीव कुमार ,नीरज कुमार ,ऋतिक बाबू , मनोज दुबे ,प्रांशु गौतम, विनय कुमार,शशि कुमारी आदि सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया