मथुरा4दिसम्बर24*बांग्लादेश में पिट रहा हिन्दू , मथुरा में सत्ताधारी पार्टी के लोग और संघटनों का विरोध
संवाददाता सुनीत की खास खबर यूपी आज तक से
मथुरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मथुरा में हिंदू स्वाभिमान मंच के बैनर तले गांधी प्रतिमा के निकट बड़ा आंदोलन किया गया बंगलादेश मै हो रही हिंसा के खिलाफ सभी देश एकजुट होकर मांग की कि बंगलादेश के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करें।
मथुरा के विकास बाजार में हो रहे धरना प्रदर्शन मै उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी शिरकत की उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में इस समय कोई सरकार है ही नहीं जो हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोक सके, सनातन धर्म को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने सदैव संघर्ष किया है।
तत्काल बंगलादेश की सरकार को बर्खास्त कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोके, बंगलादेश में हिन्दू मंदिरों को टारगेट बनाया जा रहा है हिंदू बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं उसे किसी प्रकार रोकने पर जोर दिया जाना चाहिए।
चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सनातन धर्म में शास्त्र को पढ़ा है साथ ही शस्त्र को भी धारण किया है, शास्त्र से काम नहीं चल रहा है तो शस्त्र उठाना ही पड़ता है, आज पूरे विश्व का हिन्दू कह रहा है कि शास्त्र से काम नहीं चल रहा तो हिंदुओं को अपनी रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़ेगा।
धरना मै शामिल संत गोविंदनंद तीर्थ ने कहा कि अगर बंट के रहेंगे तो बांग्लादेश जैसे हालात भारत मै भी होने मै देर नहीं लगेगी इस समय भारत को दो भागों में बांटने के लिए जिहाद चल रहा है, इस लिए हर हिंदू को एक रहने की आवश्यकता है।
बॉक्स
धारा 163 तो कैसे जमा हुई इतनी भीड़, प्रशासन ने दी परमिशन
मथुरा। जनपद में प्रशासन ने 6 दिसंबर के मद्देनजर शहर मै धारा 163 लागू की गई, पर आज हिन्दू स्वाभिमान मंच के बैनर तले सत्ता धारी दल के लोगों ने बांग्लादेश मै हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध मै धरना प्रदर्शन आयोजित किया जिसमें सत्ताधारी दल के तमाम नेता मौजूद रहे और मथुरा में लागू धारा 163 का जमकर मजाक उड़ाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा लागू की गई धारा 163 के उलंघन पर मथुरा प्रशासन किस प्रकार की कार्यवाही सत्ता धारी दल के नेताओं पर करता है या सत्ता के आगे नतमस्तक होकर भारतीय संविधान के अनुरूप लगाई गई धारा 163 का मजाक सहन करता है।
इलाका पुलिस से कार्यक्रम की परमिशन के बारे में जानकारी की गई तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया ऐसा प्रतीत होता है उक्त कार्यक्रम जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर ही आयोजित किया गया है!

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*