March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा30अप्रैल25*अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब का अपमान — भाजपा मथुरा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

मथुरा30अप्रैल25*अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब का अपमान — भाजपा मथुरा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

मथुरा30अप्रैल25*अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब का अपमान — भाजपा मथुरा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक*

मथुरा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ अपना आधा चेहरा जोड़कर प्रस्तुत की गई तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी ने अत्यंत आपत्तिजनक और बाबा साहब का अपमान बताया है। इस कृत्य के विरोध में भाजपा मथुरा जिला महानगर द्वारा डीगगेट चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने की। इस अवसर पर मथुरा के लोकप्रिय विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह विधायक पूरन प्रकाश सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा,
“बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। अखिलेश यादव द्वारा उनके चित्र के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ करना न केवल अनादर है, बल्कि समाज को भ्रमित करने की कोशिश है। भाजपा इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।” वहीं उन्होंने कहा,
“यह कृत्य भारत के संविधान और उसके निर्माता के प्रति अनादर है। समाजवादी पार्टी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और ऐसी ओछी राजनीति बंद करनी चाहिए।”महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया “बाबा साहब अंबेडकर हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं। उन्होंने हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की छवि से छेड़छाड़ करना देश के मूलभूत मूल्यों के साथ खिलवाड़ है। समाजवादी पार्टी के इस कृत्य से देशभर के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सभी का धन्यवाद करते हुए जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा “मथुरा महानगर भारतीय जनता पार्टी, बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर के साथ अपना चेहरा जोड़कर प्रचार करना सीधे-सीधे उनकी महान विरासत पर हमला है। यह केवल राजनीतिक स्टंट नहीं, बल्कि एक गहरी मानसिकता को दर्शाता है जो बाबा साहब के योगदान को कम आंकती है।
हमने आज यहां बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर यह संदेश दिया है कि बाबा साहब का अपमान करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी उनका अपमान नहीं सह सकती और न ही सहेगी। हम संघर्ष करेंगे, जागरूकता फैलाएंगे और बाबा साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डीग गेट तिराहा पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा विनीत शर्मा लोकेश तायल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा दीपक गोला नितिन चतुर्वेदी यतेंद्र फौजदार योगेश आवा कुलदीप शर्मा कमला प्रसाद सत्यपाल चौधरी हेमन्त खंडोली नरेन्द्र गौतम चंद्रपाल कुंतल पार्षद अंकुर गुर्जर पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद तरुण सैनी अर्जुन सोनी बृजेश अहेरिया मंडल अध्यक्ष अजय राजावत सुनील तरकर जितेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे