नमस्कार आप देख रहे हैं यूपी आजतक चैनल ,मथुरा से बिजेन्दर सैनी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
मथुरा29/8/2023*आज के इस कलियुग में भी कुछ लोग गरीबों के मसीहा बनकर अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला 25 अगस्त 2023 को रात के 9:40 बजे राया थाने के सामने जनपद मथुरा एक गरीब व्यक्ति जो कबाड़ा इकट्ठा कर अपना जीवन ज्ञापन करता था अचानक एक अज्ञात वाहन में उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, राया थाने की पुलिस ने दरिया दिली दिखाते हुए उसे संगी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया चोट ज्यादा गंभीर थी तो हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर उसे व्यक्ति का इलाज चल रहा है पुलिस ने सारा बोझ संगी हॉस्पिटल पर डाल दिया ,
जिस व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है उसे संगी हॉस्पिटल के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह व प्रधान संचालिका संगीता सिंह व डॉक्टर राहुल सारस्वत द्वारा इंसानियत का परिचय देते हुए उसका इलाज निशुल्क अनवरत जारी है। इससे यह मालूम होता है कि आज के इस कलियुग में भी इंसानियत जिंदा है संगी हॉस्पिटल के समस्त सहयोगी डॉक्टर कृतिका डॉक्टर आभा डॉक्टर जुबली पटेल डॉक्टर संजय वह अन्य कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करते हुए उस अज्ञात व्यक्ति की देखभाल बखूबी कर रहे हैं ऐसे लोगों के लिए दिल से सलूट है,।
मथुरा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक की ताजा रिपोर्ट
संवाददाता बिजेंदर

More Stories
सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।