मथुरा24मई2023*वांछित 02 अभियुक्तगणों को मै असलाह के गिरफ्तार किया गया
*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगणों को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद अवैध देशी बंदूक .12 बोर मय एक-एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन महोदय के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी गोवर्धन के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए गये अभियान के दौरान थाना गोवर्धन की पुलिस टीम ने आज दिनांक 24.05.2023 को दो नफर अभियुक्तगण को ग्राम पलसो से नाजायज तमंचा .315 व देशी बंदूक .12 बोर मय एक-एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 23.05.2023 को ग्राम पलसों में राहुल पुत्र महादेव तथा नन्दो पुत्र रामकुमार दोनों पक्षों के बीच पूर्व के मुकदमें बाजी व चकरोड निकालने को लेकर झगडा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी । मौके पर गाँव के लोगों के इकट्ठे हो जाने पर तथा पुलिस को सूचना होने की बात सुनकर पकडे जाने से बचने के लिये दोनों पक्ष मौके से फरार हो गये थे । पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को विरूद्ध अन्तर्गत धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता–*
1. राहुल पुत्र महादेव निवासी-ग्राम पल्सो थाना गोवर्धन मथुरा ।
2. नन्दो उर्फ नन्दकिशोर पुत्र रामकुमार निवासी- ग्राम पल्सो थाना गोवर्धन मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल–*
1. मु0अ0सं0 535/2022 धारा 147/323/504 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 290/2023 धारा 307 भादवि 3,25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त नन्दो उर्फ नन्दकिशोर–*
1. मु0अ0सं0 290/2023 धारा 307 भादवि व 3,25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*बरामदगी अभियुक्त राहुल-* एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*बरामदगी अभियुक्त नन्दो उर्फ नन्दकिशोर-* एक अदद अवैध देशी बन्दूक .12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1-ओम हरि बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन जनपद-मथुरा ।
2- उ0नि0 राजीव तोमर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3- हे0का0 1624 सौरभ दुबे थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
6- हे0का0 1191 मनोज कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
7- हे0का0 1063 अनिल कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
8- हे0का0 1850 बिजेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
मथुरा 8 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”*फेज 5.0 के तहत मथुरा जिले की तहसीलों के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 8 अप्रैल 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा थाना छाता पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 8 अप्रैल 26*थाना मांट पुलिस टीम द्वारा थाना मांट पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*