मथुरा24नवम्बर24*जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई
जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात ढाई बजे एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर शाम चार बजे तक वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। इसके बाद अनुयायियों के दर्शनार्थ शव रखा जाएगा। सोमवार को विशाखा त्रिपाठी का यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा।
जगद्गरु कृपालु परिषत भक्तिधाम की अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी को रविवार को तीन दिन के प्रवास पर सिंहापुर के लिए रवाना होना था। इसके लिए रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों में से एक में विशाखा त्रिपााठी व दो अन्य लोग बैठे थे। दूसरी गाड़ी में विशाखा की बहन डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी व डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी बैठी थीं। दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचना था,रात ढाई बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर के समीप सुबह करीब चार बजे विशाखा त्रिपाठी की कार सामने ट्रक में जा घुसी। डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी और डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी की कार पीछे से उनकी कार से भिड़ गईं। घटना में कार में आगे की सीट पर बैठी डा. विशाखा त्रिपाठी और कारचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
More Stories
मथुरा 19 जुलाई 25*थाना जैत पुलिस व रिवार्डेड टीम की हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्तगणों से हुई मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल सहित 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार ,नगद रुपए एवं कार बरामद।*
मथुरा 19 जुलाई 25*मथुरा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की गयी चेकिंग व यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई- रिक्शा व टेम्पो का एमवी एक्ट में किया गया चालान ।
*नई दिल्ली19जुलाई25*पाकिस्तान को ‘जिगरी दोस्त’ ने भी दिया करारा झटका, अमेरिका के TRF बैन पर चीन ने तोड़ी चुप्पी*