मथुरा19अप्रैल*थाना महावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब गैर प्रान्त के साथ गिरफ्तार किया गया,
कब्जे से कुल 90 अदद पब्बा मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का किये गये बरामद ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,थाना प्रभारी महावन के नेतृत्व में थाना महावन पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर एक अभियुक्त दिनेश पुत्र रामलिया उर्फ सामलिया निवासी रमणरेती रोड गणेश मन्दिर के पास कस्बा गोकुल थाना महावन मथुरा को समय 06.10 बजे दिनांक 19.04.2023 को थाना महावन क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रावली मन्दिर चौराहे से करीब 70 कदम ग्राम रामनगर की तरफ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से जामा तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के कट्टा से कुल 90 अदद पब्बा अवैध शराब मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का बरामद किये गये । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का नाम व पताः-*
दिनेश पुत्र रामलिया उर्फ सामलिया निवासी रमणरेती रोड गणेश मन्दिर के पास कस्बा गोकुल थाना महावन मथुरा ।
*आपराधिक इतिहासः-*
अभियुक्त दिनेश उपरोक्तः-
मु0अ0सं0 83/23 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना महावन मथुरा ।
*बरामद माल का विवरणः-*
1. 90 अदद पब्बा अवैध शराब मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*-
1. थानाध्यक्ष श्री ललित कुमार शर्मा थाना महावन मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री अनुज कुमार नागर चौकी प्रभारी खानपुर थाना महावन मथुरा
3. हे0का0 72 मिथलेश थाना महावन मथुरा
4. हे0का0 169 अनुराग थाना महावन मथुरा ।
मथुरा क्राइम रिपोर्टर डॉ अजय वर्मा न्यूज़ चैनल यूपी आज तक से

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया