मथुरा17अप्रैल* जीरो ड्रग्स अभियान के तहत 320 ग्राम अल्प्राजोलम (नशीला पाऊडर) के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम, जीरो ड्रग्स अभियान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा अथक मेहनत व लगन से आज दिनांक 17.04.2023 को 02 अभियुक्तगण 1.सुनील सिंह राठोर पुत्र इन्द्रजीत सिंह राठोर निवासी ग्राव निचूटा थाना पेटरुआ सुगोली जिला पार्शा नैपाल उम्र करीब 38 बर्ष 2.सुरेन्द्र राय पुत्र स्व0 टीमल राय निवासी कठिया मठिया थाना कंगली जिला प0श्चिमि चम्पारण वैतिया विहार उमर करीव 55 बर्ष के कब्जे से अलग-अलग 160 – 160 ग्राम ( कुल 320 ग्राम) अल्प्राजोलम नशीला पाऊडर के वाल्मिक वस्ती तिराहे के पास कस्बा वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन मथुरा पर मु0अ0स0 175/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
(1) सुनील सिंह राठोर पुत्र इन्द्रजीत सिंह राठोर निवासी ग्राव निचूटा थाना पेटरुआ सुगोली जिला पार्शा नैपाल उम्र करीब 38 बर्ष
(2) सुरेन्द्र राय पुत्र स्व0 टीमल राय निवासी कठिया मठिया थाना कंगली जिला प0श्चिमि चम्पारण वैतिया विहार उमर करीव 55 बर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
1. 320 ग्राम अल्प्राजोलम नशीला पाऊडर बरामद होना
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0 175/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस0 एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.श्री विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
2. उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह चौकी प्रभारी बिहारीजी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
3. का0 555 उमाशंकर , का0 1772 रविप्रकाश थाना वृन्दावन मथुरा ।
[17/04, 6:46 pm] Dr Ajay Verma: यूपी आज तक से ब्लॉक रिपोर्टर चोमा डॉ मनोज सिसोदिया की खास खबर

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी