मथुरा14जनवरी24*पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 1 चोर के साथ 1 और अभियुक्त गिरफ्तार किया गया
थाना गोविन्दनगर पुलिस की अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के बदमाशो से हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल हुआ 01 बदमाश/अभियुक्त सहित 02 बदमाश/अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर मय हमराही पुलिस बल द्वारा दिनांक 13/14.01.2024 को मुखबिर की सूचना पर मसानी रेलवे फाटक से नवनिर्माणाधीन रेलवे लाइन मथुरा की ओर अन्दर करीब 100 मी0 पर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के बदमाशों/अभियुक्तों से हुई पुलिस मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तगण 1. श्यामसुन्दर पुत्र समय सिंह निवासी सावोरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर (राजस्थान) (घायल) 2. कुलदीप पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सावोरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त श्यामसुन्दर उपरोक्त आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से घायल हो गया । अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किये गये वाहन में से 16 अदद मोटर साइकिलें व 04 अदद स्कूटी व 04 अदद फर्जी नम्बर प्लेटें व 01 मास्टर चाबी व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 03 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये । अभियुक्तगण के दो अन्य साथी 1. श्यामवीर पुत्र समय सिंह 2. अनिल कुमार पुत्र कुमरपाल निवासीगण सावोरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर (राजस्थान) रात्रि व कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । मौके से फरार अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं । जिनके विरूद्ध पूर्व में चोरी के मुकदमें दर्ज होने की जानकारी हुयी है। बाकी आपराधिक इतिहास की जानकारी की सम्बन्धित जनपद व अन्य जनपदों से की जा रही है । घायल अभियुक्त को उपचारuh हेतु जिला अस्पताल भेजा गया n।
बाईट /- एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह
संवाददाता बिजेंदर सैनी यूपी आजतक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ5 अप्रैल 26*यूपी बोर्ड का बड़ा आदेश, सिर्फ अधिकृत किताबों से ही पढ़ाई होगी
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।
पूर्णिया बिहार5अप्रैल26* डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ छेड़ा अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों को मिला पोषण आहार*