मथुरा14अप्रैल25 बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,
29 स्थानों पर किया माल्यार्पण
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक*
मथुरा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई द्वारा शहर भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर के 29 स्थानों पर स्थित अंबेडकर प्रतिमाओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्य कार्यक्रम डीग गेट स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ, जहां महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व महापौर मुकेश आर्य बंधु, भाजपा नेता मेघश्याम सैनी, हनुमान गुर्जर, अंकुर अग्रवाल, श्याम शर्मा, प्रमोद बंसल, पवन हिंडौन, रजत बाल्मिक, बृजेश अहेरिया अवधेश उपाध्याय महेंद्र शर्मा और दीपक गोला सत्यप्रकाश सिंघल ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारत में जातिवाद के बीज विदेशी आक्रांताओं ने बोए थे, लेकिन डॉ. अंबेडकर ने संविधान में सभी को समान अधिकार देकर सामाजिक न्याय की नींव रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी श्रृंखला में वृंदावन स्थित राधा निवास अंबेडकर पार्क में मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय उपसभापति मुकेश सारस्वत ने माल्यार्पण किया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा, “बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक न्याय की ऐसी नींव रखी, जिसने देश को एक नई दिशा दी। भाजपा बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध है।”
छटीकरा मण्डल के गोपालगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी और पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कहा, “डॉ. अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने दलितों, वंचितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।”
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा, “बाबा साहेब की जयंती केवल एक श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में लाने का अवसर है। इस सप्ताह हम उनके आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।”वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि महानगर के सभी 29 स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम केवल परंपरा नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को समाज में जागरूकता के रूप में फैलाने की पहल है। हम हर वर्ष इसे और अधिक व्यापक रूप देंगे।”

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान