मथुरा06जून2023*स्वर्गीय गोविंद राजपुत जी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन।
संवाददाता विजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट।
– रक्तदान है महादान, अधिकाधिक रक्तदान कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं – अलका रानी।
स्वर्गीय डॉ गोविंद राजपूत जी की स्मृति में उनके पौत्र गोपाल ठाकुर व अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पुष्पांजलि उपवन ए.के. फिटनेस जिम पर करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे मथुरा एंटी रोमियो टीम प्रभारी अलका रानी व मनोज राजपूत ,कैप्टन सर द्वारा रिवीन काट कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बड़चड़ कर हिस्सा लिया। जिसमे सबसे ज्यादा युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया की रक्तदान करने के बाद उनको बहुत अच्छा लग रहा है। उनको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं हुई है। युवाओं ने सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा की सभी लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। आपके रक्त से किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वही एंटी रोमियो टीम प्रभारी अलका रानी द्वारा गोपाल ठाकुर व शिव कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा की आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हो। पहले भी आपके द्वारा ये शिविर आयोजित हुए है। भविष्य में आप लोग ऐसे ही अच्छे कार्यों के साथ आगे बड़ते रहिए। गोपाल ठाकुर द्वारा अक्सर रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहता है। आज का रक्तदान शिविर रोटरी ब्लड बैंक के लिए कराया गया। उनका कहना है। हम चाहते हैं रक्त की वजह से किसी की जान न जाए। किसी को कभी भी रक्त की जरूरत पड़े तो हमें बताएं हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।रोटरी ब्लड बैंक द्वारा भी उनको आश्वाशन दिलाया गया उनके कहे अनुसार हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की जायेगी। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना व जरूरतमंदों की सहायता करना है।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें