मथुरा05दिसम्बर23*मथुरा के थाना छाता की गांव पासौली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।
मथुरा के थाना छाता की गांव पासौली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद दाह संस्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, मृतका के चाचा ने इस मामले में भतीजी की हत्या काआरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली मथुरा के ज्योति नगर निवासी छत्र पाल ने अपनी भतीजी प्रीती पुत्री स्वर्गीय राजा सिंह की शादी छाता के गांव पासोली निवासी लाला राम से साल 2016 में की थी,छत्रपाल का आरोप है कि उसकी भतीजी प्रीती को शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज प्रताड़ित करने लगे,और मारपीट करते जिसके संदर्भ में एक शिकायत पुलिस में साल 2022 में दर्ज हुई,किंतु सामाजिक लोगो के हस्तक्षेप के चलते प्रीति को उसके ससुराल भेज दिया गया, इसके बाद एक दिसंबर 2023 को प्रीति की हत्या कर उसका शव उसके ससुरालियों ने ठिकाने लगा दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।
यूपी आजतक के लिए कुमारी सोनम की रिपोर्ट

More Stories
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*नगर पालिका परिषद वा नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों के प्रगति की डीएम ने किया समीक्षा*