मथुरा ब्रेकिंग
यूपी आजतक चैनल मथुरा से ब्यूरो चीफ सरफराज खान की रिपोर्ट
मथुरा05अगस्त*बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
जनपद मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव हवेली में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
जनपद मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव हवेली में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत ग्राम हवेली में सुबह उस समय कोहराम मच गया जब पिता पुत्र अपने खेत पर धान लगाने के लिए गए थे तभी खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा हुआ था जिसमें करंट आने से चपेट में ले लिया जिसमें अमर सिंह पुत्र गणपत उम्र 80 वर्ष वीरपाल प्रधान पुत्र अमर सिंह उम्र 50 वर्ष चपेट में आ गए वही चीख-पुकार को सुनकर ग्रामवासी जब मौके पर पहुंच कर दोनों को आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही बाप बेटे की मौत की खबर गांव में पता चली तो पूरे गांव में कोहराम मच गया वही दूसरी ओर यह खबर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश को पता चली तो वह है पोस्टमार्टम घर पर पहुंच गए और उन्होंने कहा की बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

More Stories
हाजीपुर 17 मार्च 26*डीडीयू मंडल के बघोई कुसा-जाखिम-रफीगंज सेक्शन पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) की कमीशनिंग*
रोहतास 15 मार्च 26*मेगा ड्राइव: डीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन, एवं सासाराम स्टेशनों पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *राज्यसभा चुनाव परिणाम: एनडीए गठबंधन की जीत पर जश्न, विरोधी दलों में मायूसी *