March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 8 दिसंबर 25 रिफाइनरी पुलिस एवं एसओजी टीम के पुलिस मुठभेड़ मैं दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

मथुरा 8 दिसंबर 25 रिफाइनरी पुलिस एवं एसओजी टीम के पुलिस मुठभेड़ मैं दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

मथुरा 8 दिसंबर 25 रिफाइनरी पुलिस एवं एसओजी टीम के पुलिस मुठभेड़ मैं दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*थाना रिफायनरी पुलिस एवं एसओजी टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से पुलिस मुठभेड़ के दौरान दिनांक 08.12.2025 को नेशनल हाईवे 19 पर CISF कट के पास चांदी व्यापारी के साथ लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दौराने मुठभेड़ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण से 4 किलो 400 ग्राम सफेद धातु (लूटी गई चांदी) , 02 कंट्रीमेड तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 03 खोखा कारतूस .315 बोर व एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद किये गये ।*

*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त –*
1. रजित पुत्र चोल सिंह निवासी नंगला जोधना थाना कागरौल जनपद आगरा उम्र 28 वर्ष
2. प्रमोद उर्फ छोटू पुत्र बीरी सिंह निवासी मौहल्ला कुशवाह कागरौल थाना कागरौल जनपद आगरा उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी –*
1. लूटी गयी 4 किलो 400 ग्राम सफेद धातु (चाँदी)
2. एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल रजि0स0 UP 80 GM 8449 (घटना में प्रयुक्त)
3. 02 तमंचा .315 बोर
4. 02 जिंदा कारतूस .315 बोर
5. 03 खोखा कारतूस .315 बोर

*घटना का विवरण –*
दिनाँक 08-12-2025 को चाँदी व्यापारी जतिन कुशवाह पुत्र सुनील कुमार निवासी नंगला पदी थाना न्यू आगरा जनपद आगरा से रिफाइनरी फ्लाईओवर पर CISF कट पर 02 मोटरसाइकिलो पर सवार 04 अज्ञात बदमाशो द्वारा 08 किलो मिश्रित चांदी लूट ली गई जिसके सम्बंध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0स0 378/2025 धारा 309 बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 09-12-2025 को मुखबिर ने बताया कि चाँदी लूट करने वाले अपराधी अगनपुरा रास्ते से निकलने की सूचना है। जिसपर एसओजी टीम व थाना रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान मुठभेड में दो अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि 03 अभियुक्त फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गये। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा अन्य की तलाश के लिये कॉम्बिंग जारी है।

*आपराधिक इतिहास –*
अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।