मथुरा 7 फरवरी 2023*रमाबाई अंबेडकर की 125 वी जयंती पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया
रिपोर्टर रवि कांत की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
आज दोपहर 12:00 अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा त्याग साहस बलिदान आत्म संयम की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई अंबेडकर जी की 125 वी जयंती पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन एडवोकेट कुलदीप कुमार के नेतृत्व में तथा जितेंद्र दिवाकर के संचालन में किया गया।
सर्वप्रथम रमेश सैनी, पवन चतुर्वेदी जी ने पुष्प अर्पित कर माता रमाबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की माता रमाबाई का त्याग परिश्रम आत्म संयम का ही परिणाम है कि बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर जैसा विद्वान संसार के सामने आया।
लुकेश कुमार राही ने माता रमाबाई अंबेडकर को पराधीन भारत में महिला ग्रहस्त सशक्तिकरण की प्रतीक बताकर आधुनिक नारी जाति की प्रेरणा बता पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि के दौरान विवेक कुमार, चित्रसेन मौर्य, दीपक कनौजिया, पवन चतुर्वेदी भाकियू ,रविंद्र कुमार, इंद्रजीत,दिनेश कुमार, हरि सिंह, सरदार महेंद्र सिंह,आकाश बाबू, नरेश सर, सौदान सिंह लुकेश कुमार राही नंदनी राही,
मौजूद रहे।
भवदीय
लुकेश कुमार राही अध्यक्ष अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*