March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/26 धारा 69/115(2)/3(5) बी0एन0एस0 में वाँछित अभियुक्त ओमपाल पुत्र राजकुमार निवासी मढौला थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र 32 वर्ष को आज दिनांक 05.03.2026 को समय करीब 10.50 बजे सौफुटा पुल के पास वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृन्दावन से विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण …* .. मुकदमा वादिया की तहरीर के आधार पर दिनाँक 02.03.2026 को थाना वृन्दावन पर वादिया को साजिस के तहत एग्रीमेन्ट पर रूम दिलाने तथा शादी का झांसा व झूठे प्रलोभन देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर वादिया के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मारपीट करने व 20,00,000/-रुपये और अपनी किया-सोनेटे गाडी दे देने के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 140/26 धारा 69/115(2)/3(5) बीएनएस अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में अभियुक्त ओमपाल पुत्र राजकुमार निवासी मढौला थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को आज दिनाँक 05.03.2026 को समय करीब 10.50 बजे सौफुटा पुल के पास वृन्दावन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
ओमपाल पुत्र राजकुमार निवासी मढौला थाना गभाना जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष ।

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -*
स्थान- सौफुटा पुल के पास वृन्दावन
दिनांक- 05.03.2026 समय- 10.50 बजे ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 140/26 धारा 69/115(2)/3(5) बी0ए0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1 संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा।
2.उ0नि0 अरुण कुमार थाना वृन्दावन मथुरा।
3.है0का0 1750 मनोहर सिंह थाना वृन्दावन मथुरा।
4.का0 1575 आकाश कुमार थाना वृन्दावन मथुरा