March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 दिसंबर 2025 राया की शिक्षिका मधु कुमारी अंतर्राष्ट्रीय IDOL अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

मथुरा 5 दिसंबर 2025 राया की शिक्षिका मधु कुमारी अंतर्राष्ट्रीय IDOL अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

मथुरा 5 दिसंबर 2025 राया की शिक्षिका मधु कुमारी अंतर्राष्ट्रीय IDOL अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से

मथुरा। राया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मढ़ी सिन्यार की सहायक अध्यापिका श्रीमती मधु कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय IDOL अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें आज गोपाल किरण समाज सेवी संस्था (जीकेएसएस) और जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में प्रदान किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय “नई शिक्षा नीति, वर्तमान चुनौतियां एवं समाधान” था।
श्रीमती मधु कुमारी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विशिष्ट अतिथि श्री सूर्यकांत शर्मा (वरिष्ठ सलाहकार AMFI एवं पूर्व डीजीएम, नई दिल्ली), डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा (टोक्यो, जापान) और गोपाल किरन समाज सेवी संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस समारोह में मधु कुमारी सहित कुल 49 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विभूतियों को शिक्षा, साहित्य, और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
मधु कुमारी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने सहयोगियों, अधिकारियों और विद्यालय के बच्चों को दिया।