August 6, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5/8/2025* भाजपा का 'हर घर तिरंगा' अभियान तेज़, बूथ स्तर तक तय हुई ज़िम्मेदारी*

मथुरा 5/8/2025* भाजपा का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तेज़, बूथ स्तर तक तय हुई ज़िम्मेदारी*

मथुरा 5/8/2025* भाजपा का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तेज़, बूथ स्तर तक तय हुई ज़िम्मेदारी*

 

*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया व महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूपपाराशर ने दीप प्रज्वलन कर किया। मथुरा प्रभारी एमएलसी
अशोक कटारिया ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान और 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंडलों में संगोष्ठी, मौन जुलूस व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष अभियान को और अधिक संगठित तथा व्यापक स्तर पर मनाया जाए।अभियान का संयोजक युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक को बनाया गया है।
कार्यशाला का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपालकुंतल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल लाल गौतम सुल्तान सिंह तरकर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पवन हिंडोल पूर्व महामंत्री संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल विनीत शर्मा ललित गौतम कमला प्रसाद ज्ञानेंद्र राणा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे

Taza Khabar