मथुरा 31 दिसंबर 2025*चुनावी रंजिश: चार हत्यारोपियों का गांव में निकाला जुलूस
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र स्थित नगला नेता में चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका गांव में जुलूस निकाला। पुलिस चारों आरोपियों नरेश, ललित, अमित और मोहित को लेकर गांव पहुंची और पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने कहा, देखो इन्हें, इन्होंने बेगुनाह का खून बहाया है। गिरफ्तारी के बाद, जैंत पुलिस चारों आरोपियों को लेकर गांव की गलियों में पहुंचीं। यह कोई सामान्य पेशी नहीं थी, बल्कि आरोपियों का निकाला गया एक पैदल जुलूस था। थाना प्रभारी खुद इस जुलूस की अगुवाई कर रहे थे। जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ रहे थे, थाना प्रभारी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चल रहे थे— देखो इन्हें, गौर से देखो, ये हत्या के आरोपी हैं। इन्होंने एक बेगुनाह का खून बहाया है। जब गांव की गलियों में यह आवाज गूंजी, तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हत्यारोपी शब्द सुनते ही ग्रामीणों के चेहरों पर हैरानी और गुस्सा साफ़ देखा जा सकता था। गांव जैंत की गलियों में पुलिस के कदमों की धमक और आरोपियों की झुकी हुई गर्दनें नजर आ रही थीं। इस जुलूस का मकसद सिर्फ आरोपियों को घुमाना नहीं, बल्कि अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा करना और पीड़ित परिवार को यह भरोसा दिलाना था कि न्याय की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस द्वारा निकाला गया यह जुलूस अपराधियों के दुस्साहस पर चोट और आम जनता के बीच पुलिस के इकबाल को बुलंद करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली