मथुरा 27 फरवरी 26* थाना बरसाना क्षेत्र में प्रसिद्ध लट्ठमार होली के आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
मथुरा *दिनांक 25.02.2026 को थाना बरसाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के आयोजन पर बरसाना में लाखो की संख्या में श्रद्धालु श्रीजी मन्दिर पर दर्शन करने तथा होली खेलने व देखने के लिये आये, जिनके सुगम दर्शन हेतु रूट व्यवस्था में जगह जगह पर बैरियर लगाकर होल्डिंग एरिया बनाये गये थे, श्रीजी मन्दिर दोपहर 14.00 बजे बंद हो जाने के कारण भीड को संजय वकील तिराहे पर होल्ड किया गया था, समय करीब 16.00 बजे जब मन्दिर के पट पुनः खुलने तक भीड का दबाव अत्यधिक बढ जाने के कारण होल्डिंग एरिया में लगी बल्ली/बैरियर खोलते ही भीड मन्दिर में जल्दी पहुँचने के लिए निकली उसी समय भीड में कुछ लोग नीचे गिर गये, जिसपर संजय वकील तिराहे पर लगे पुलिस बल द्वारा अत्यन्त तत्परता तथा खुद की परवाह न करते हुए भीड के बीच में घुसकर भीड को रोका गया, भीड में नीचे गिर गये, लोगों को उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा श्रद्धालुओं को दर्शन करने हेतु आगे भेजा गया। जिसमें कोई जनहानि/चोट किसी भी श्रद्धालु को नहीं लगी, श्रद्धालुओ द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस कर्मियों के इस समर्पण की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा उपरोक्त टीम को 25,000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी है, तथा आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (सुरेश चन्द रावत) द्वारा थाना बरसाना पर माल्यार्पण कर उपरोक्त टीम को सम्मानित व उत्साह वर्धन किया गया है ।
संजय वकील तिराहे पर लगा पुलिस बल का विवरण-
1. प्र0नि0 चेतराम शर्मा थाना महावन जनपद मथुरा ।
2. निरी0 मुकेश मलिक अपराध शाखा जनपद एटा ।
3. उ0नि0 विषय कुमार थाना महावन जनपद मथुरा ।
4. उ0नि0 अरविन्द थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
5. उ0नि0 रोहताश थाना नंगला खंगर जनपद फिरोजाबाद ।
6. म0उ0नि0 निशिका थाना महावन जनपद मथुरा ।
7. हे0का0 1675 भानू प्रताप सिंह थाना महावन जनपद मथुरा ।
8. हे0का0 आनन्द कुमार थाना महावन जनपद मथुरा ।
9. हे0का0 98 अखिलेश कुमार थाना महावन जनपद मथुरा ।
10. हे0का0 764 दिनेश कुमार थाना महावन जनपद मथुरा ।
11. हे0का0 1584 जयसिंह थाना महावन जनपद मथुरा ।
12. हे0का0 279 धनेश पाल सिंह यू.पी. 112 जनपद मैनपुरी ।
13. हे0का0 305 मदन पाल सिंह पेशी क्षेत्राधिकारी फिरोजाबाद ।
14. का0 97 ए.पी. हरवीर सिंह पुलिस लाइन जनपद मैनपुरी ।
15. का0 144 ए.पी रविन्द्र सिंह पुलिस लाइन जनपद मैनपुरी ।
16. का0 213 अमित कुमार एस.जे.पी.यू जनपद फिरोजाबाद ।
17. का0 339 सुमित चौधरी न्यायिक सम्मन सैल जनपद फिरोजाबाद ।
18. म0का0 1325 राधा थाना महावन जनपद मथुरा ।
19. म0का0 1134 आभा देवी थाना गौधा जनपद अलीगढ ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।