मथुरा 23 फरवरी 2026 राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह सम्मानित
मथुरा से रिपोर्टर विवेक शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन चन्दौसी में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय डा० जयपाल सिंह व्यस्त जी (विधान परिषद सदस्य) सहित श्रीमती अलका शर्मा (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल), श्री संजय रुस्तगी (संपादक, दैनिक जागरण मुरादाबाद), श्री भुवनेश राघव (समाजसेवी व लोकसभा सह संयोजक), श्री अनिल यादव (प्रवक्ता, सामाजिक विज्ञान, डायट मुरादाबाद), श्री राशिद अली (प्रवक्ता, डायट सम्भल), डा० सुरभि यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल, एस० एम० डिग्री कॉलेज चन्दौसी), श्रीमती स्वाती गुप्ता (प्रशिक्षक), डा० कमल किशोर, तथा श्री मनोज कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र०) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में प्रदेश के 50 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी (1- 8) राया जनपद मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह को सामाजिक विज्ञान विषय में उनके अभिनव प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
करनपाल सिंह ने सामाजिक विज्ञान विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण देते हुए अपने नवाचार “पॉकेट डायरी” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपनी यह नवाचारी पॉकेट डायरी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्भल श्रीमती अलका शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह के साथ उपस्थित सभी शिक्षकों को भेंट की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अलका शर्मा ने उनके इस नवाचार की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षिक नवाचार करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाना रहा।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*